WWE के दो पहलवानों ने इस IPL टीम को किया सपोर्ट, देखें उनकी मस्ती
नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 10 के प्लेऑफ में पहुंची चार शीर्ष टीमों में मुंबई पहले नंबर पर है। मुंबई के फैंस केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी फैले हुए हैं। यही नहीं, मुंबई के फैंस क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों में भी हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में हुआ जब WWE के दो पहलवान भारत आए और उन्होंने अपना समर्थन मुंबई की टीम को दिया।
ये पहलवान कोई और नहीं, बल्कि WWE के पूर्व टैग टीम चैंपियन बिग ई और कोफी किंग्सटन हैं। इन दोनों की फेवरिट टीम है मुंबई इंडियंस और दोनों ने टीम की जर्सी पहनकर मुंबई को अपना समर्थन दिया और मैच भी देखा।
बिग ई और कोफी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भारत दौरे की तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में उनका मुंबई इंडियंस को दिया गया समर्थन भी शामिल है। उन्होंने इस दौरान चीयरलीडर्स के साथ डांस भी किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री और पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन भी मौजूद थे।
आप भी देखिए, इन दोनों पहलवानों की मस्ती का यह वीडियो-